होम यूपी के टीचरों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, बकाया भुगतानों के लिए नई व्यवस्था का ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2022 09:40 PM

यूपी के टीचरों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, बकाया भुगतानों के लिए नई व्यवस्था का ऐलान

यूपी के टीचरों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, बकाया भुगतानों के लिए नई व्यवस्था का ऐलान

यूपी के टीचरों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, बकाया भुगतानों के लिए नई व्यवस्था का ऐलान

यूपी के टीचरों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। टीचरों के लंबित एरियर भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था होगी। वित्त व लेखाधिकारी के स्तर पर बनेगा इसका अलग रजिस्टर बनाया जाएगा। एक महीने के भीतर यह व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।


बीते दिनों वित्त व लेखाधिकारियों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि शिक्षकों के लम्बित भुगतानों में पारदर्शी व्यवस्था का अभाव है। प्रक्रिया निर्धारित न होने के कारण बकाए का समय पर निस्तारण नहीं किया जाता। बैठक में ही वित्त नियंत्रक ने निर्देश दिए कि शिक्षकों के एरियर एवं अन्य देयताओं के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय स्तर एरियर रजिस्टर बनाया जाए और प्राप्त होने वाले एरियरों को क्रमवार और दिनांकवार रजिस्टर पर अंकित किया जाए। 

एरियर का भुगतान रजिस्टर में अंकित एरियर में से ही प्रथम आगत, प्रथम भुगतान के आधार पर ही किया जाएगा। शिक्षकों की देयताओं के भुगतान के संबंध में पारदर्शितापूर्ण, समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए वित्त नियंत्रक ने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी और इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा को दी जाएगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)