होम ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से और मजबूत होंगे भारत-ब्रिटेन के संबंध?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2022 09:27 PM

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से और मजबूत होंगे भारत-ब्रिटेन के संबंध?

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से और मजबूत होंगे भारत-ब्रिटेन के संबंध?

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से और मजबूत होंगे भारत-ब्रिटेन के संबंध?

भारतवंशी ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने से दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होने होने की उम्मीद है। साथ ही विशेषज्ञों ने लंबित मुद्दों पर भी काम तेज होने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दिशा में प्रगति दोनों देशों के अपने हितों के मद्देनजर ही होगी। ऐसा नहीं है कि ब्रिटेन की नीति भारत के प्रति एकदम से बदल जाएगी।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर यूरोपीयरन स्टडीज के प्रोफेसर गुलशन सचदेव के अनुसार, भारत-ब्रिटेन के संबंध अभी भी अच्छे हैं। अब यह संबंध निश्चित रूप से प्रगाढ़ होंगे। सुनक का पीएम बनना भारत और ब्रिटेन में रहे रहे भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। इससे ब्रिटेन में उनका सम्मान बढ़ेगा। जहां तक वीजा नीति या वर्क वीजा से जुड़े मामले हैं, उसमें नहीं लगता है कि कोई बड़ा बदलाव सिर्फ भारतीयों को ध्यान में रखकर होगा। हां, भारतीयों के लंबित मुद्दों का समाधान में तेजी आ सकती है। जैसे आईटी कार्मिकों के लिए उदार वीजा नियमों की जरूरत है। यह लंबित मुद्दा है। इस पर सार्थक पहल हो सकती है।

मुक्त व्यापार समझौता
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते का जहां तक प्रश्न है। इस विषय पर बातचीत चल रही है। यह पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की प्राथमिकता में भी था। लिज ट्रस भी इस पर कायम रही लेकिन, दिवाली पर यह लागू नहीं हो पाया। अब सुनक की प्राथमिकता ब्रिटेन के आर्थिक हालात, ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों और सियासी उथल-पुथल से निपटने की होगी। इसलिए मुक्त व्यपार समझौते पर विलंब तय है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)