होम UK ने अल्पसंख्यक को चुना PM, सुनक का जिक्र कर भारत पर क्या बोलीं महबूबा
UK ने अल्पसंख्यक को चुना PM, सुनक का जिक्र कर भारत पर क्या बोलीं महबूबा
भारतवंशी ऋषि सुनक की ताजपोशी ने भारतीयों का दुनियाभर में एक बार डंका बजाया है। सुनक ब्रिटेन के इतिहास में पहले अश्वेत व्यक्ति हैं जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए हैं। इस मौके पर भारत में सियासी दंगल शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यूके ने अल्पसंक्यक को पीएम चुन लिया है। फिर भी हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों में फंसे हैं। उनके बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
भारत पर 200 साल तक राज करने वाली अंग्रेजी हुकूमत पर भारतवंशी ने दिवाली के दिन झंडा गाड़ा। ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम चुने गए हैं। उनकी ताजपोशी को लेकर दुनियाभर के नेताओं ने बधाई दी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भारत और ब्रिटेन के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
इस बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सुनक की ताजपोशी के बहाने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, "गर्व का क्षण है कि यूके का पहला भारतीय मूल का पीएम होगा। यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधान मंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है। फिर भी हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।