होम भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने दिया यह निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2022 09:42 PM

भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने दिया यह निर्देश

भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने दिया यह निर्देश

भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने दिया यह निर्देश

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि भूमि कब्जाने में पेशेवरों को भूमाफिया चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही अफसरों से कहा कि भूमि विवाद के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस दौरान फरियादियों की संतुष्टि को ध्यान दिया जाए।
योगी ने ये निर्देश बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की या सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।  गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। कुछ महिलाओं ने भूमि से जुड़े विवादों में फरियाद सुनाई। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।इस तरह की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भूमि कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू-माफिया चिह्नित कर सख्ती दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी गरीब की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)