होम भारत में होगी UNSC की आतंकवाद विरोधी बैठक, कई देश लेंगे हिस्सा; ये होंगे मुद्दे
भारत में होगी UNSC की आतंकवाद विरोधी बैठक, कई देश लेंगे हिस्सा; ये होंगे मुद्दे
आतंकवाद से निपटने को लेकर भारत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट, नए भुगतान तंत्र और ड्रोन के इस्तेमाल से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के सचिव संजय वर्मा ने कहा कि "बैठक की शुरुआत आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी।"
ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली भारत में बैठक में शामिल होने वाले विदेश मंत्रियों में शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा, "UNSC आतंकवाद रोधी समिति का आयोजन 28 और 29 तारीख को मुंबई और दिल्ली में होगा। बैठक का विषय आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती हुई प्रौद्योगिकी के उपयोग का मुकाबला करना होगा। बैठक की शुरूआत में आतंक के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।" भारतीय अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लीवरली समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री भारत में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक समिति के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के भारत में होने वाले आतंकवाद रोधी सम्मेलन में आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट, नई भुगतान प्रणालियों और ड्रोनों के उपयोग से निपटने पर विचार किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।