होम जयश्रीराम बोलकर हनुमान मंदिर में तोड़ दी मूर्तियां, लोगों ने पकड़ा तो निकला तौफीक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 8, 2022 10:24 PM

जयश्रीराम बोलकर हनुमान मंदिर में तोड़ दी मूर्तियां, लोगों ने पकड़ा तो निकला तौफीक

जयश्रीराम बोलकर हनुमान मंदिर में तोड़ दी मूर्तियां, लोगों ने पकड़ा तो निकला तौफीक

जयश्रीराम बोलकर हनुमान मंदिर में तोड़ दी मूर्तियां, लोगों ने पकड़ा तो निकला तौफीक

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अराजकतत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रचते हुए प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की है. मूर्ति को खंडित भी कर दिया गया है।  इस घटना से लोगों में गुस्सा व्याप्त है. हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले तौफीक अहमद के खिलाफ लखनऊ के चौक कोतवाली में 153, 295, 419,427 में मुकदमा दर्ज किया गया है।  इसी मंदिर के ठीक सामने टीले वाली मस्जिद भी है। .जानकारी के मुताबिक, चौक थानाक्षेत्र में लेटे हुए हनुमान मंदिर में मुस्लिम युवक ने तोड़-फोड़ की है. तौफीक अहमद नाम का युवक माथे पर टीका लगाकर मंदिर में घुस गया था. उसने अपना नाम शिवा बताया था।  सबसे पहले उसने शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की. हालांकि, भीड़ ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तौफीक काफी नशे में था।  वह बात तक नहीं कर पा रहा था।  तौफीक पर शनिदेव की मूर्ति और मंदिर में लगा ध्वज तोड़ने का आरोप है। वहीं, मंदिर के पुजारी का कहना है कि उन्होंने तौफीक को टोका था।  इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए. इसी बीच मौका पाते ही शिवा बनकर आए तौफीक ने ईंट मारकर मूर्ति खंडित कर दी और और ध्वज को तोड़ दिया.। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।  वे उसे पीटने लगे. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. चौक पुलिस ने जल्द ही मौके पर पहुंचने के बाद युवक को लेकर थाने चली गई थी। इससे पहले इस घिनौने षड्यंत्र के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू समाज के लोगों ने उक्त स्थान पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया । इसी  क्रम मे बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद लखनऊ पुलिस कमिशनर से मिलकर सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग करेगा। संघटन  की माँग है  की उक्त प्रकरण की जाँच कर इस षडयंत्र मे शामिल लोगो की पहचान कर उनको दंडित किया जाय। बजरंग दल व हिंदु संगठनो के विरोध कारण अपराधी को माननीय न्यायलय लखनऊ नगर मजिस्ट्रेट  ने  हिरासत मे  जेल भेज दिया ।  
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)