होम कासिम शहीद बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक नौ सितम्बर से , तैयारियाँ पूरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 10:41 PM

कासिम शहीद बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक नौ सितम्बर से , तैयारियाँ पूरी

कासिम शहीद बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक नौ सितम्बर से , तैयारियाँ पूरी

कासिम शहीद बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स  मुबारक नौ सितम्बर से , तैयारियाँ पूरी

लखनऊ :साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द का प्रतीक उत्तर प्रदेश की राजधानी की अति प्रसिद्ध दरगाह हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स मुबारक व मेला 09.09.2022 को आरम्भ हो रहा है। उर्स के मौके पर सज्जादानशीन/संरक्षक दरगाह कमेटी ने बताया कि कासिम शहीद बाबा बहराइच शरीफ की मशहूर दरगाह सैय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह के प्रमुख साथियों में से हैं। कासिम बाबा का उर्स मुबारक सफर माह चेहल्लुम की 11, 12, 13 तारीख को मनाया जाता है। सालाना उर्स में प्रमुख रूप से माननीय ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, माननीय अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय अरविन्द कुमार शर्मा, उर्जा मंत्री, माननीय दानिश आजाद अंसारी, राजमंत्री, माननीय अशफाक शेफी अध्यक्ष अल्प संख्याक आयोग, डा0 अशोक बाजपई सांसद, प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, सांसद, माननीय पी0एल0 पुनिया पूर्व सांसद, डा0 नीरज बोरा, विधायक, माननीय रविदास मेहरोत्रा विधायक को दावतनामा भेजा गया है सभी का उर्स में शिरकत करने की पूर्ण सम्भावना है उनके द्वारा यह भी बताया गया तारीख 09.09.2022 को शाम 6ः30 बाद नम़ाज मगरिब मिलाद शरीफ होगा, जिसमें मौलाना सैय्यद अन्सार साहब (मुबल्लिक दावते इस्लामी), हाफिज तारिख, मो0 अली, कारी मेहताब, करी जमील साहब, नातख्वा सददाम हुसैन एवं क़ारी महताब खिताब करेंगे।

शाम 07ः30 बाद नमाज इषा परम्परानुसार सज्जादा नशीन के घर से सरकारी चादर हजारों जायरीन के साथ दरगाह शरीफ पर कव्वाली के साथ चढ़ाई जायेगी, जिसमें माननीय मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद, शादाब आलम, सदस्य उर्दू ऐकादमी तथा चंद्रप्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। उसके बाद उर्स मुबारक का उद्घाटन होगा। रात 08ः30 बजे  नातिया मुशायरा जिसमें शायर शारिक लहरपुरी, डा0 हारून रसीद, इरफान, लखनवी, अयांज लखनवी, कमर सीतापुरी, सलीम ताबिश डा0 रिजवानुर रजा सभी जायरीनों के लिये लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) किया जायेगा।तारीख 10.09.2022 को सुबह 6ः00 बजे कुरान ख्वानी होगी, शाम 07ः30 बजे दरगाह कमेटी की चादर पोशी व गुलपोशी दरगाह शरीफ पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर आली जनाब जमीर अहमद खाँन वारसी मरहूम के इसाले शवाब मे जायरीनों को लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) दरगाह के सज्जादा नषीन जुबैर अहमद खाँन के करकमलो द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विषेश कव्वाली प्रोग्राम महफिल ए षमा फ़रा़ज नियाजी कव्वाल बरेली, गुलाम अली कव्वाल देवाशरीफ एवं षावेज वारसी कव्वाली देवाशरीफ किया जायेगा।

    तारीख 11.09.2022 को सुबह 06ः00 बजे कुरान ख्वानी होगी। शाम 06ः30 बजे जायरीनों की चादर पोशी की जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप के रविन्द्र नायक आई.ए.एस. श्री नन्द लाल पी.सी.एस., अजीत कुमार सिंह पी.सी.एस. अन्य अधिकारीयों एवं प्रमुख राजनैतिक दलों के नेतागण के द्वारा दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की जायेगी। रात 09ः00 बजे महफिले शमा नातिया कव्वाली प्रोग्राम होगा जो पूरी रात चलेगा साथ ही साथ लंगर तकसीम (भण्डारा वितरण) भी चलता रहेगा।  पूरी रात कव्वली के बाद तारीख 12.09.2022 को सुबह 04ः00 बजे 04 विजेता कव्वाल पार्टियों को दरगाह कमेटी के जानिब से जुबैर अहमद खाँन, सज्जादा नषीन के कर-कमलों से नकद धनराशि दिये जायेंगे। फिर गुस्ल व कुलशरीफ होगा, सभी को सिन्नी (प्रसाद) बांटा जायेगा, उर्स मुकम्मल होगा। सभी जानकारी दरगाह कमेटी के सज्जादा नशीन संरक्षक जुबैर अहमद खाँन ने दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)