होम शाहजहांपुर:उप मुख्यमंत्री यूपी ब्रजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 11:16 PM

शाहजहांपुर:उप मुख्यमंत्री यूपी ब्रजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नेविकास भवन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया

शाहजहांपुर:उप मुख्यमंत्री यूपी ब्रजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

शाहजहाँपुर।(Akash Saxena) उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सेवाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होने विकास भवन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया जिसमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग, प्रोबेशन विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, बैंक, ग्रामोद्योग विभाग आदि शमिल रहे। उन्होने माटीकला बोर्ड के लाभार्थियों को उपलब्ध कराये गये इलेक्ट्रिक चाक चलाकर देखा तथा लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रोबेशन विभाग द्वारा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष के 05 लाभार्थियों को एफडी वितरित की, इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पोषण माह हेतु जनजागरूकता रैली को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्न प्राशन कार्यक्रम में भी शमिल हुये। प्रधानमंत्री कुसुम योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना सहित अन्य योजनओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किये।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विद्युत बिल की ओवर बिलिंग किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। उन्होने कहा ओवरबिलिंग में पाये गये दोषी कर्मचारियों/अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाये। निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एवं समुचित उपचार मरीजों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर उपचार करें। उप मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश देते हुये कहा कि सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन एक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निरीक्षण करें एवं मरीजों के उपचार हेतु परामर्श भी दें। उन्होंने जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं की भी विस्तार पूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी चिकित्सक जनता से बेहतर व्यवहार करें तथा कोई भी व्यक्ति निराश होकर बिना उपचार प्राप्त किये ना जाए । चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किये जाए तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सदैव सुनिश्चित रखी जाए। तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनरेटर एवं पैथोलॉजी की व्यवस्था कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि की जल निगम द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता को भी निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजनाओं एवं अन्य योजनाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा सभी परियोजनाओं पर पूर्ण क्षमता से कार्य करें । बड़ागांव के ग्राम प्रधान से फोन पर वार्ता के दौरान गांव के एक मजरे में पाइप पेयजल योजना के माध्यम से जलापूर्ति ना होने की जानकारी पर कड़े निर्देश दिए कि तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

माननीय उपमुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से नामांकन एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी ली तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रों की ड्रेस हेतु भेजी गयी धनराशि से अभिभावक अनिवार्य रूप से ड्रेस बनवाने में ही व्यय करें। इसके लिए शिक्षक नियमित रूप से अभिभावकों से संपर्क करें। उन्होने जर्जर विद्यालयों का ध्वस्तीकरण तत्काल सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी दिए। सड़कों के गड्ढा मुक्त कराए जाने हेतु भी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि गांव में होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने हेतु बीट सिपाही के माध्यम से सूचनाओं का संकलन कर उन पर समय से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कड़ी कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए माननीय उपमुख्यमंत्री ने जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाह, विधायक पुवायां चेतराम, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्ंद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 श्री त्रिभुवन, डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)