होम शाहजहांपुर:यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोहल्ला भारद्वाजी मालिन बस्ती एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडी का किया निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से वार्ता कर शिक्षा की गुणवत्ता आदि के विषय में फीडबैक लिया
शाहजहांपुर।(Akash Saxena) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर क्षेत्र में स्थित मोहल्ला भारद्वाजी मालिन बस्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्वच्छता आदि की स्थिति को भी देखा तथा निवासियों से वार्ता कर समस्याओं की जानकारी भी ली। उपमुख्यमंत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडी का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने छात्रों से वार्ता कर शिक्षा की गुणवत्ता आदि के विषय में फीडबैक लिया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।