होम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहॉपुर में बी. एस. एल. - 3 लैब का किया लोकार्पण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशसेहत Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 10:47 PM

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहॉपुर में बी. एस. एल. - 3 लैब का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने निर्देश दिए कि चिकित्सा महाविद्यालय में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर सभी सेवाओं को पूर्ण क्षमता से प्रारंभ किया जाए

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहॉपुर में बी. एस. एल. - 3 लैब का किया लोकार्पण

शाहजहाँपुर।(Akash Saxena) जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आए उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहॉपुर में बी. एस. एल. - 3 लैब का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने वहां के फैकल्टी मैंबर्स, चिकित्सकों एवं छात्रों से संवाद भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा की उच्च कोटि की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ उच्च कोटि की चिकित्सा शिक्षा की व्यवस्था करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा की आम जन मानस के लिए बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा पुण्य का कार्य है। चिकित्सा महा विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिये भी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने निर्देश दिए कि चिकित्सा महाविद्यालय में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर सभी सेवाओं को पूर्ण क्षमता से प्रारंभ किया जाए, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। चिकित्सालय एवं ओपीडी की सेवाएं शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु भी निर्देश उपमुख्यमंत्री ने दिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)