होम नीट-2022 में सी.एम.एस. छात्रा यशफीन शहारन ‘लखनऊ टॉपर’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 8, 2022 08:29 PM

नीट-2022 में सी.एम.एस. छात्रा यशफीन शहारन ‘लखनऊ टॉपर’

नीट-2022 में सी.एम.एस. छात्रा यशफीन शहारन ‘लखनऊ टॉपर’

नीट-2022 में सी.एम.एस. छात्रा यशफीन शहारन ‘लखनऊ टॉपर’

लखनऊ, 8 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छात्रा यशफीन शहारन ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2022) में अखिल भारतीय स्तर पर 115 रैंक अर्जित कर ‘लखनऊ टॉपर’ होने का गौरव अर्जित किया है।  इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यशफीन ने 720 में से 696 अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की छात्रा नंदिनी सपरा ने ऑल इण्डिया 706 रैंक अर्जित कर उच्च स्थान हासिल किया है। नीट-2022 में इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 64 मेधावी छात्रों ने सफलता आर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने नीट-2022 में चयनित सभी सी.एम.एस. छात्रों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेंगे। यशफीन ने सी.एम.एस. चौक कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 99.75 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी और पूरे देश में टॉपर रही थी। अपनी सफलता के बारे में बताते हुए यशफीन ने कहा कि इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के मेरे शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने नीट की तैयार में मेरा भरपूर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। 

इस वर्ष सी.एम.एस. के जिन 64 छात्रों ने नीट-2022 में सफलता हासिल की है, उनमें यशफीन शहारन, नंदिनी सपरा, गौरी मिश्रा, अमृतेश कुमार मिश्रा, मेधा द्विवेदी, नित्या करोली, कुमार यशस्वी, परमीत कौर, पलक शर्मा, मानसी वर्मा, सैयद मोहम्मद शाह अब्बास, मानस गुप्ता, अनुराग, आकाश राजपूत, इंसा खान, रिशित आनंद, रिशित भटनागर, अंशिका सिंह, दीक्षा मल, अस्मिता स्वप्निल, तूलिका, मुद्रा शर्मा, हर्ष कुमार, प्रकर्ष मनोहर, यधु कृष्णा, रिशिता श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, खुशी सिंह, धनुश्री एस नायर, विरेश कुमार, अरीब जिया खान, जोया खान, अरीशा, दानिया खान, आकांक्षा चौहान, हर्ष कुमार सिंह, सौम्य सिंह, आशुतोष कुमार दुबे, आवेश खलील, आदि मिश्रा, शताक्षी गुप्ता, आर्यंज सिंह, आदर्श कुमार वर्मा, अर्पिता सिंह, अंशुलिका यादव, स्निग्धा सिंह, कुशाग्र साहू, संकल्प कुमार, पलक वर्मा, आस्था शुक्ला, श्रेय सोलंकी, कृतिका प्रकाश, जोया नौशाद, सागर यादव, वानी अग्रवाल, शैलजा मिश्रा, अर्पिता त्रिगुनायत, अमोलिका श्रीवास्तव, रिद्धिमा अग्रवाल, अंकिता शर्मा, एश्वकी बुधराजा, युसरा फातिमा, अनमोल अवस्थी एवं आदित्य मिश्रा शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)