होम राजपथ बना कर्तव्यपथ, NDMC ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2022 10:26 PM

राजपथ बना कर्तव्यपथ, NDMC ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव

राजपथ बना कर्तव्यपथ, NDMC ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव

राजपथ बना कर्तव्यपथ, NDMC ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव

दिल्ली के राजपथ का नया नाम अब 'कर्तव्यपथ' होगा। बुधवार को हुई NDMC की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। खास बात है कि 26 जनवरी परेड की गवाह बनने वाले राजपथ का नाम पहले किंग्सवे था। यह गणतंत्र दिवस पर परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक की दूरी तय करती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम नए राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का शुभारंभ करने जा रहे हैं। अब नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली सड़क और पूरा इलाका कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास मार्ग का नाम भी रेस कोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।
क्यों बदला गया नाम?
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने राजपथ के नाम बदलने के विचार पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हम आजादी के बाद औपनिवेशिक मानसिकता को आगे बढ़ाते रहे। राजपथ दिखाता है कि आप राजा के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमें साम्राज्यवादी नीतियों, प्रतीकों को खत्म करना होगा। इसलिए राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ किया गया।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)