होम श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया,

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Sep 6, 2022 11:51 PM

श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया,

श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया,

श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया,

श्रीलंका ने भारत को एशिया कप सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जबकि भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाजों ने श्रीलंका की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की दमदार साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर में सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पथुम निसांका 37 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी में उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान मेंडिस ने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। 


चरिथ असालंका को चहल ने खाता नहीं खोलने दिया और वह तीन गेंद खेलकर आउट हुए। दनुष्का गुणतिलका 7 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए। शनाका और राजपक्षे के बीच पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंद में 7 रन चाहिए था। श्रीलंका को आखिरी ओवर में सात रनों की दरकार थी। अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रयास करते हुए पहली चार गेंदों पर सिर्फ पांच रन दिए, लेकिन पांचवीं गेंद पर ओवरथ्रो के कारण श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन भागकर जीत हासिल की। 

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा के 41 गेंद पर 72 रन की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर के मैच में आठ विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाया। शुरूआती दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेली और पांच चौके तथा चार छक्के जड़े । सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 34 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)