होम शाहजहांपुर:सभी को निशुल्क दवाइयां मिलें निशुल्क जांच हो, और उच्च कोटि की सेवाएं मरीजों को मिले: बृजेश पाठक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशसेहत Alert Star Digital Team Sep 6, 2022 11:05 PM

शाहजहांपुर:सभी को निशुल्क दवाइयां मिलें निशुल्क जांच हो, और उच्च कोटि की सेवाएं मरीजों को मिले: बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक मंगलवार को देर शाम रिलायंस गेस्ट हाउस रोजा पहुंचे। इसके उपरान्त उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

शाहजहांपुर:सभी को निशुल्क दवाइयां मिलें निशुल्क जांच हो, और उच्च कोटि की सेवाएं मरीजों को मिले: बृजेश पाठक

शाहजहाँपुर।(Akash Saxena) जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आए उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक मंगलवार को देर शाम रिलायंस गेस्ट हाउस रोजा पहुंचे। इसके उपरान्त उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय एवं आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरुष सर्जरी भर्ती वार्ड, बाल रोग विभाग, जनरल वार्ड आदि वार्डों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारो से वार्ता कर मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी ली।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मरीजों को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। सभी को निशुल्क दवाइयां मिलें निशुल्क जांच हो, और उच्च कोटि की सेवाएं मरीजों को मिले, इसके लिए हमारे चिकित्सक निरंतर कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई जाती है, उन्हे तत्काल प्रभाव से ठीक करने हेतु कार्यवाही की जाती है। साफ सफाई पर, शुद्ध पेयजल पर, मरीजों की सेवाओं हेतु एंबुलेंस सही समय पर पहुंचे इस पर सरकार का विशेष ध्यान है। शाहजहांपुर के जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किया गया है, जहां पर प्रधानाचार्य ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां पर इसके विस्तारीकरण पर कार्य किया जा रहा है। ओपीडी के विस्तारीकरण पर भी कार्य किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)