होम ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, इन संकेतों के क्या हैं मायने?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 09:14 PM

ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, इन संकेतों के क्या हैं मायने?

ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, इन संकेतों के क्या हैं मायने?

ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, इन संकेतों के क्या हैं मायने?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की भाजपा के साथ वापसी को लेकर दिए गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं अपनी ही पार्टी में राजभर की बगावत और केवल सत्ता का स्वाद लेना चाह रहे हैं का आरोप।  राजभर द्वारा सीएम योगी की बार-बार तरीफ करना। ऐसे कई संकेत हैं जो राजभर को भाजपा के साथ की चाह को दर्शा रहे हैं। चर्चा है कि राजभर की भाजपा से बातचीत चल रही है। हालांकि हकीकत क्या हैं इस पर्दा उठना अभी बाकी।  
आपको बता दें कि ओपी राजभर के भाजपा में शामिल होने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बड़ा बयान दिया था। डिप्टी सीएम ने कहा, वैकेंसी और नो वैकेंसी जैसी कोई बात नहीं है। जिसे पार्टी में आना है वो पहले अपनी बात रखे। इसके बाद पार्टी इस पर विचार करेगी। यह निर्णय वैसे भी पार्टी के आलाकमान को लेना है।
सुभासपा में बगावत के सुर तेज
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पार्टी सुभासपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। सोमवार को मऊ शहर के एक प्लाजा में ओपी राजभर के रिश्तेदार व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने अपने कई समर्थक के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।  महेंद्र राजभर ने कहा कि जिन सिंद्धातों पर चलने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संकल्प लिया था, आज वह भटक गए हैं। परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी में कार्यकर्ताओं को छला महसूस हो रहा है। ऐसे में अब वह वजूद यहां नहीं है। सुभासपा अध्यक्ष केवल सत्ता का स्वाद लेना चाह रहे हैं जब चाहते किसी अन्य दल के साथ चले जाते। ऐसे में यह पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)