होम उद्धव ठाकरे को सबक सिखाना है... मुंबई पहुंचे अमित शाह के आक्रामक तेवर, बीएमसी पर नजर
उद्धव ठाकरे को सबक सिखाना है... मुंबई पहुंचे अमित शाह के आक्रामक तेवर, बीएमसी पर नजर
एकनाथ शिंदे गुट के साथ मिलकर महाराष्ट्र की सरकार बनाकर उद्धव ठाकरे को करारा झटका देने वाली भाजपा अब भी अपने अभियान को रोकने के मूड में नहीं हैं। दोनों दिनों के मुंबई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने इसके संकेत दिए हैं। कहा जा रहा है कि सोमवार को पार्टी नेताओं की मीटिंग के दौरान अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे को सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ विश्वासघात किया है और उन्हें सबक सिखाना जरूरी है। भाजपा के एक नेता ने अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कहा, 'राजनीति में हम सब कुछ सह सकते हैं, लेकिन धोखेबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'इसके अलावा अमित शाह ने बीएमसी चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें इस प्लान पर काम करना चाहिए कि कैसे बीएमसी चुनाव में हम मिशन 150 के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। बता दें कि बीएमसी देश का सबसे बड़ा नगर निकाय है और भाजपा लंबे समय से इस पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है। इस बार उसने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर शिवसेना को घेरने की तैयारी की है। यही नहीं कुछ इलाकों में भाजपा राज ठाकरे के साथ भी मिलकर उतरना चाहती है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वह शिवसेना के वोट काटने की प्लानिंग कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।