होम यूपी सरकार के खजाने में हुई बढ़ोत्तरी, अगस्त महीने में आए 13 हजार करोड़ रुपये :सुरेश खन्ना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 09:08 PM

यूपी सरकार के खजाने में हुई बढ़ोत्तरी, अगस्त महीने में आए 13 हजार करोड़ रुपये :सुरेश खन्ना

यूपी सरकार के खजाने में हुई बढ़ोत्तरी, अगस्त महीने में आए 13 हजार करोड़ रुपये :सुरेश खन्ना

यूपी सरकार के खजाने में हुई बढ़ोत्तरी, अगस्त महीने में आए 13 हजार करोड़ रुपये :सुरेश खन्ना

बीते अगस्त महीने में प्रदेश सरकार को राज्यकर के रूप में तय लक्ष्य का 76.6 फीसदी हासिल हुआ। जिससे इस महीने में 13024.44 करोड़ रुपये विभिन्न करों के माध्यम से सरकार के खजाने में पहुंचा। यह धनराशि पिछले वर्ष अगस्त महीने से 935.02 करोड़ रुपये अधिक है। यह जानकारी राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानभवन में प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक और कारोबारी गतिविधियां लगातार बेहतर होने से कर और करोत्तर राजस्व पिछले साल की तुलना में अधिक आ रहे हैं। 
सबसे अधिक 91.09 फीसदी कर आबकारी से मिले
अगस्त में वैट व जीएसटी से तय लक्ष्य के मुकाबले 68.3 फीसदी, स्टांप तथा निबंधन से 90.5 फीसदी, परिवहन से 86.5 फीसदी तथा भूतत्व एवं खनिकर्म से 65.4 फीसदी कर की प्राप्ति हुई। लक्ष्य के मुकाबले शराब की बिक्री से मिलने वाले आबकारी कर से 91.9 फीसदी कर हासिल हुआ। पिछले वर्ष के मुकाबले इस अगस्त में जीएसटी की प्राप्ति कम है। वित्तमंत्री ने बताया कि पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने जीएसटी के मद में अतिरिक्त धनराशि दे दी थी, जिसकी वजह से अगस्त 2021 में इस मद में अधिक धनराशि हो गए थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)