होम जयराम रमेश का दावा- पूरी तरह एकजुट है कांग्रेस, बोले- हमारे यहां खुलकर होती मन की बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 08:57 PM

जयराम रमेश का दावा- पूरी तरह एकजुट है कांग्रेस, बोले- हमारे यहां खुलकर होती मन की बात

जयराम रमेश का दावा- पूरी तरह एकजुट है कांग्रेस, बोले- हमारे यहां खुलकर होती मन की बात

जयराम रमेश का दावा- पूरी तरह एकजुट है कांग्रेस, बोले- हमारे यहां खुलकर होती मन की बात


कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह से एकजुट है और उसके नेता (पार्टी में) अपने मन की बात खुलकर करते हैं क्योंकि वह एक लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश की यह टिप्पणी उस वक्त की आई है जब भारतीय जनता पार्टी और हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देश के सबसे पुराने दल को 'भारत जोड़ो' यात्रा से पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ''पार्टी मजबूत है...कांग्रेस जुड़ी हुई है। कांग्रेस में जो असंतुष्ट हैं वो बयान देते रहते हैं। मैं समझता हूं कि आज पार्टी एकजुट है। हर एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।'' उनका कहना था, '' कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोग अपने मन की बात खुलकर करते हैं। कोई खत लिखता है, कोई साक्षात्कार देता है। यह लोकतंत्र को दर्शाता है।'' जयराम रमेश ने आजाद का नाम लिए बगैर कहा, ''हमारे यहां कोई तानाशाही नहीं है। हम किसी को चुप नहीं करते हैं। हम लोगों को मनाते हैं। कुछ लोग मनाने के बावजूद चले जाते हैं, गालियां देकर। उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। पहले ही कह दिया है।'' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)