होम अर्शदीप का देश खालिस्तान बताने पर भड़की सरकार, विकिपीडिया को समन; दूसरी बार फंसा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 09:00 PM

अर्शदीप का देश खालिस्तान बताने पर भड़की सरकार, विकिपीडिया को समन; दूसरी बार फंसा

अर्शदीप का देश खालिस्तान बताने पर भड़की सरकार, विकिपीडिया को समन; दूसरी बार फंसा

अर्शदीप का देश खालिस्तान बताने पर भड़की सरकार, विकिपीडिया को समन; दूसरी बार फंसा

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज में बदलाव कर उनके खालिस्तान से लिंक वाली बात लिखने को लेकर सरकार सख्त हो गई है। आईटी मिनिस्ट्री की ओर से विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर जाना जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग योगदान देते हैं और अपने पास मौजूद जानकारी को उसमें ऐड करते रहते हैं। मंत्रालय की ओर से विकिपीडिया के भारत में तैनात अधिकारियों को समन जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया। अधिकारी ने कहा कि विकिपीडिया से यह पूछा गया है कि ऐसा कैसे हो गया और भविष्य में इसे रोकने के लिए उसका क्या प्लान है।  अधिकारी ने कहा कि सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि सरकार की ओर से विकिपीडिया को कारण बताओ नोटिल भी जारी किया जा सकता है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि अमेरिकी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन विकिमीडिया की ही शाखा है, जो दुनिया भर में तमाम विषयों पर जानकारी देने के लिए चर्चित है। विकिपीडिया सूचना का ऐसा ओपन सोर्स है, जिसमें कोई भी जानकारी साझा कर सकता है और समय-समय पर संबंधित पेज को अपडेट भी किया जा सकता है। 
विकिपीडिया की ओर से यह काम वॉलेंटियर मॉल पर किया जाता है। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों को एक ही मंच पर तमाम चीजों के बारे में जानकारी देना है। हर दिन हजारों लोग विकिपीडिया पेजों को अपडेट करते हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार ने विकिपीडिया पर सख्त रुख अपनाया है। इससे पहले 2020 में भी केंद्र सरकार ने विकिपीडियो को सख्त भाषा में एक नोटिस भेजा था और भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर ऐतराज जताया था। तब विकिपीडिया पर जो भारत का नक्शा था, उसमें अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताया गया था, जबकि वह आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा है और चीन ने उस पर अवैध कब्जा जमा रखा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)