होम प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से अध्यक्ष की मांग, पर राहुल या प्रियंका के सवाल को गए टाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 08:51 PM

प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से अध्यक्ष की मांग, पर राहुल या प्रियंका के सवाल को गए टाल

प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से अध्यक्ष की मांग, पर राहुल या प्रियंका के सवाल को गए टाल

प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से अध्यक्ष की मांग, पर राहुल या प्रियंका के सवाल को गए टाल

कांग्रेस में नेतृत्व का सवाल एक बार फिर गांधी परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से ही किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्‍होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष, गांधी परिवार से नहीं होने पर पार्टी में विखंडन होता है। त‍िवारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव अगले महीने होना है।
बताई यह वजह
कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व गांधी परिवार को ही करना चाहिए, यह मेरी इच्छा है... मैं कांग्रेसजनों की बात नहीं कर रहा, यह मेरी व्यक्तिगत इच्‍छा है। उन्‍होंने आगे कहा कि इसका कारण है। जब कभी कांग्रेस अध्‍यक्ष गांधी परिवार से नहीं होता हममें विखंडन होता है। तिवारी ने हालांकि, अध्‍यक्ष राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन होगा के सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि मैं गांधी परिवार की बात कर रहा हूं अब आप तय कर लीजिए गांधी परिवार।
केंद्र सरकार पर बरसे
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होना है और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए तिवारी ने दावा किया कि कांग्रेस ने केंद्र में अपने शासन काल के दौरान 27 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से न‍िकाला। जबकि भाजपा ने आठ साल के अपने शासन काल में 23 करोड़ लोगों को, जो गरीबी की रेखा के ऊपर गए थे उनको वापस गरीबी की रेखा के नीचे धकेल दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)