होम दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब बनेगा कर्तव्य पथ, मोदी सरकार कर रही नाम बदलने की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 08:43 PM

दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब बनेगा कर्तव्य पथ, मोदी सरकार कर रही नाम बदलने की तैयारी

दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब बनेगा कर्तव्य पथ, मोदी सरकार कर रही नाम बदलने की तैयारी

दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब बनेगा कर्तव्य पथ, मोदी सरकार कर रही नाम बदलने की तैयारी

केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ (Rajpath) और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर 'कार्तव्य पथ' (Kartavya Path) करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने के संबंध में सात सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है और प्रस्ताव को परिषद के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।  जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर 'कार्तव्य पथ' करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।बता दें कि, इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (रायसीना हिल) तक के मार्ग को राजपथ के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड और झांकियां निकाली जाती हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाला राजपथ एक उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)