होम उद्धव ठाकरे नहीं कर पाएंगे दशहरा रैली! रामदास आठवले बोले- एकनाथ शिंदे को ही मिलना चाहिए मौका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2022 08:45 PM

उद्धव ठाकरे नहीं कर पाएंगे दशहरा रैली! रामदास आठवले बोले- एकनाथ शिंदे को ही मिलना चाहिए मौका

उद्धव ठाकरे नहीं कर पाएंगे दशहरा रैली! रामदास आठवले बोले- एकनाथ शिंदे को ही मिलना चाहिए मौका

उद्धव ठाकरे नहीं कर पाएंगे दशहरा रैली! रामदास आठवले बोले- एकनाथ शिंदे को ही मिलना चाहिए मौका

क्या उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में दशहरे पर आयोजित होने वाली शिवसेना की सालाना रैली को संबोधित करने का मौका नहीं मिल पाएगा? राज्य में जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं और बीएमसी की ओर से अब तक मंजूरी न मिलने से ऐसे ही कयास लगने लगे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी उद्धव ठाकरे को चुभने वाली सलाह दी है। एक निजी कार्यक्रम में मुंबई पहुंचे आठवले ने कहा कि असली शिवसेना तो एकनाथ शिंदे की है। इसलिए रैली करने की अनुमति उन्हें ही मिलनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क की बजाय कहीं और रैली कर लेनी चाहिए। 

 

आठवले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास दो तिहाई बहुमत है। इसलिए मुंबई नगर निगम उन्हें शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है। उनके पास 2/3 बहुमत है। कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसलिए असली शिवसेना को दशहरा सभा की अनुमति लेनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नगर निगम शिवाजी पार्क में केवल एकनाथ शिंदे को ही अनुमति दे। उन्होंने कहा कि यदि मनसे के कार्यकर्ता रैली करना चाहते हैं तो वे भी बैठक करें। सभी को एकजुट होने और रैलियां करने का अधिकार है।

बीएमसी में बहुमत हासिल करने का भरा दम

आठवले ने कहा कि हमारी सभा तो नागपुर में है वरना हम भी इकट्ठे होते। इसके अलावा भाजपा नेताओं की राज ठाकरे से मुलाकात पर भी रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा राज ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में उनसे मुलाकात करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे मुंबई नगर निकाय चुनाव से जोड़ने की जरूरत नहीं है। अठावले ने कहा कि भाजपा, आरपीआई और शिंदे समूह एकजुट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा गठबंधन बीएमसी चुनाव में जीत हासिल करने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निगम के पिछले चुनाव में बीजेपी और आरपीआई के बीच गठबंधन हुआ था और हमने 82 सीटें जीतीं। अब बहुमत के लिए 114 से ज्यादा सीटें जीतने में कोई दिक्कत नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)