होम लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में जानलेवा हमला, गर्दन में घोंपा चाकू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:57 PM

लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में जानलेवा हमला, गर्दन में घोंपा चाकू

लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में जानलेवा हमला, गर्दन में घोंपा चाकू

लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में जानलेवा हमला, गर्दन में घोंपा चाकू

भारत में जन्में अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने उनकी गर्दन में चाकू मारा। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी उनकी स्थिति कैसी है इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। न ही इस बात का पता चला है कि हमलावर कौन है। न्यूयॉर्क पुलिस ने छुरा घोंपे जाने की पुष्टि की है और कहा कि उन्हें हेलीकॉप्टर से एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर हिरासत में है। न्‍यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की ओर से कहा गया है कि उसके रिपोर्टर ने चौटाक्‍वा इंस्‍टीट्यूशन (Chautauqua Institution) में शख्‍स को तेजी से मंच पर आते हुए देखा। जब लेखक का परिचय दिया जा रहा था तो इस शख्‍स ने रुश्‍दी को चाकू मारा। हमला इतनी तेज था कि वे फर्श पर गिर पड़े। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लेखक को किसी तरह बचाया और उन्हें अलग लेकर गए। बाद में इस शख्‍स को पकड़ लिया गया। मुंबई में पैदा हुए सलमान रुश्दी दुनियाभर में अपने लेखन के लिए फेमस हैं। उनके लेखन के लिए 1980 के दशक में उन्हें ईरान से जान से मारने की धमकी मिली थी। रुश्दी की किताब "द सैटेनिक वर्सेज" को ईरान में 1988 से बैन कर दिया गया है। कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं। एक साल बाद, ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी किया था, जिसमें रुश्दी को जान से मारने को कहा गया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)