होम बिहार में मंत्री बनने बेसब्र हुए कांग्रेस MLA, सोनिया गांधी से कर दी खुद की सिफारिश

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:29 PM

बिहार में मंत्री बनने बेसब्र हुए कांग्रेस MLA, सोनिया गांधी से कर दी खुद की सिफारिश

बिहार में मंत्री बनने बेसब्र हुए कांग्रेस MLA, सोनिया गांधी से कर दी खुद की सिफारिश

बिहार में मंत्री बनने बेसब्र हुए कांग्रेस MLA, सोनिया गांधी से कर दी खुद की सिफारिश

बिहार में सियासी तूफान अभी थमता नहीं दिख रहा है। अब कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टियों में आंतरिक घमासान शुरू होने की आशंका है। खबर है कि अब कांग्रेस के कई विधायकों का ध्यान राज्य में कैबिनेट में जगह पर है। इतना ही नहीं इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखे जा रहे हैं। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं।खगड़िया सदर से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि कैबिनेट में मंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। खास बात है कि उन्होंने अपनी जाति का जिक्र किया है। फिलहाल, राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थिति साफ नहीं है।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया, 'मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि मेरे नाम पर विचार किया जाए, क्योंकि कैबिनेट में मेरे शामिल होने  से ओबीसी और खासतौर से यादवों को काफी मजबूत संदेश जाएगा। मैं बिहार में पार्टी का एकमात्र यादव विधायक हूं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)