होम कोरोना बढ़ रहा है, भीड़ से बचें, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:32 PM

कोरोना बढ़ रहा है, भीड़ से बचें, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

कोरोना बढ़ रहा है, भीड़ से बचें, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

कोरोना बढ़ रहा है, भीड़ से बचें, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

केंद्र सरकार ने देश भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से इजाफे का ट्रेंड देखते हुए राज्यों को भीड़ से बचने की सलाह दी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान भारी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें। इसके अलावा सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और नियमित तौर पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। दिल्ली समेत कई राज्यों ने पहले से ही कोरोना से निपटने के लिए कुछ पाबंदियों को दोबारा से लागू करना शुरू कर दिया है। इसी सप्ताह दिल्ली सरकार की ओर से ऐलान किया गया था कि अब मास्क पहनना फिर से अनिवार्य होगा और ऐसा न करने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। हालांकि इस नियम से कार में सफर करने वालों को छूट दी गई है। शुक्रवार सुबह बीते एक दिन में कोरोना के 16,561 नए केस दर्ज किए गए और फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 5.44 फीसदी हो गया है। जिन राज्यों में कोरोना के केस ज्यादा मिल रहे हैं, उनमें दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। खासतौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)