होम कॉरपोरेट्स की कर्ज माफी पर चर्चा कब करोगे... पीएम मोदी के फ्री वाले बयान पर कांग्रेस का सवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:41 PM

कॉरपोरेट्स की कर्ज माफी पर चर्चा कब करोगे... पीएम मोदी के फ्री वाले बयान पर कांग्रेस का सवाल

कॉरपोरेट्स की कर्ज माफी पर चर्चा कब करोगे... पीएम मोदी के फ्री वाले बयान पर कांग्रेस का सवाल

कॉरपोरेट्स की कर्ज माफी पर चर्चा कब करोगे... पीएम मोदी के फ्री वाले बयान पर कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फ्री कल्चर' वाले बयान पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पीएम पर हमला बोलते हुए पूछा कि 5.8 लाख करोड़ रुपये के बैंक ऋण क्यों माफ किए गए और 1.45 लाख करोड़ रुपये के कॉरपोरेट टैक्स को क्यों घटाया गया? कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सवाल किया कि बड़े कॉरपोरेट्स को बैंक कर्जमाफी और कॉरपोरेट टैक्स में कमी पर कब चर्चा होगी?शुक्रवार को गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले पांच वर्षों में बैंकों द्वारा बट्टे खाते में डाले गए 9.92 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में से 7.27 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद में एक जवाब में स्वीकार किया है कि उसके द्वारा बट्टे खाते में डाली गई राशि में से केवल 1.03 लाख करोड़ रुपये की वसूली की गई है।वल्लभ ने कहा कि यह मानते हुए कि आने वाले समय में बट्टे खाते में डाले गए ऋण से वसूली बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 5.8 लाख करोड़ रुपये के ऋण की वसूली नहीं की है। सवाल पूछा, "सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा पिछले पांच वर्षों में 5.8 लाख करोड़ रुपये के मुफ्त उपहारों पर चर्चा कब होगी?"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)