होम आजम खान को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:47 PM

आजम खान को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

आजम खान को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

आजम खान को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान (Azam Khan) शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। आजम खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में  भर्ती किया गया था। जांच में पता चला था कि आजम खान के फेफड़ों में संक्रमण है। सेहत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने शुक्रवार को आजम खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इससे पहले मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जरूरी टेस्ट के बाद उनके फेंफड़े में संक्रमण पाया गया जिसका इलाज किया गया है। आजम खान को क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया था। क्रिटिकल केयर टीम के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर पुष्पेंद्र सांगवान की तबीयत स्थिर और नियंत्रण में है।मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि आजम खान की तबीयत में सुधार को देखते हुए उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। आजम खान मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम की निगरानी में थे। गौरतलब है कि सीतापुर जेल से 27 महीने रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए आजम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सांस लेने की ही तकलीफ के चलते पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर आजम खान का हालचाल जाना था। उन्होंने अस्पताल से बाहर निकलकर कहा था कि आजम खान की तबियत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)