होम यूपी के इस शहर में हाथियों ने उड़ाई शाही दावत, जमकर खाया गन्ना, सेव, अन्नास और कद्दू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:54 PM

यूपी के इस शहर में हाथियों ने उड़ाई शाही दावत, जमकर खाया गन्ना, सेव, अन्नास और कद्दू

यूपी के इस शहर में हाथियों ने उड़ाई शाही दावत, जमकर खाया गन्ना, सेव, अन्नास और कद्दू

यूपी के इस शहर में हाथियों ने उड़ाई शाही दावत, जमकर खाया गन्ना, सेव, अन्नास और कद्दू


दुधवा टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस पर दुधवा के पालतू हाथियों के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हाथियों को दावत भी दी गई जिसमें उन्हें बेहतरीन आहार परोसे गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त के दिन पार्क प्रशासन सम्मानित करेगा। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से हुआ।शुक्रवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके पांडे की अध्यक्षता में विश्व हाथी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से हुआ। कार्यक्रम में दुधवा के सभी पालतू हाथियों को मनमोहक ढंग से सजाया गया था। इसके बाद हाथियों के बीच मैराथन दौड़ कराई गई।  विश्व हाथी दिवस पर मौजूद बच्चों को दुधवा के डीडी पीके पांडे, वार्डन एसके अमरेश, बेलराया के वार्डन प्रदीप तिवारी व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चंदन मिश्रा ने संबोधित किया। विश्व हाथी दिवस पर दुधवा टाइगर रिजर्व के पालतू हाथियों को पार्क प्रशासन की तरफ से भव्य दावत दी गई। भोज में हाथियों के पसंद की वस्तुएं रखी गई थी। जिसमें गन्ना, गुण, सेव, लौकी ,कद्दू ,अन्नास, तरबूज, केला आदि शामिल था। हाथियों ने छक कर दावत उड़ाई। हाथियों के दावत में उनके पसंदीदा भोजन को परोसा गया था जिसको हाथियों ने बड़े चाव से खाया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)