होम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम कैंडिडेट में बिखरा विपक्ष! ममता-नीतीश के बाद अखिलेश का नाम भी उछला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 10:22 PM

नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम कैंडिडेट में बिखरा विपक्ष! ममता-नीतीश के बाद अखिलेश का नाम भी उछला

नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम कैंडिडेट में बिखरा विपक्ष! ममता-नीतीश के बाद अखिलेश का नाम भी उछला

नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम कैंडिडेट में बिखरा विपक्ष! ममता-नीतीश के बाद अखिलेश का नाम भी उछला

साल 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्ष एकजुट होने के तमाम दावे भले ही कर रहा है लेकिन, विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बयानबाजी इन दावों की पोल खोल रही है। नीतीश कुमार के बयान से स्पष्ट है कि वे साल 2024 में पीएम कैंडिडेट बनना पसंद करेंगे। उधर, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने बयान दिया कि ममता बनर्जी को पीएम कैंडिडेट बनाने के लिए पार्टी विपक्षी नेताओं से बात करेगी। अब इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी भी कूद गई है। पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा है कि अखिलेश यादव बेहतर पीएम कैंडिडेट हो सकते हैं।बिहार में अप्रत्याशित रूप से भाजपा को साइड करके नीतीश कुमार ने महागठबंधन से हाथ मिलाया और सत्ता पर वापस काबिज हो गए। नीतीश कुमार ने शपथग्रहण के बाद यह बयान देकर खुद के पीएम कैंडिडेट को हवा दी कि जो 2014 में आए थे 2024 में नहीं आ पाएंगे। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि नीतीश कुमार विपक्ष का पीएम चेहरा हो सकते हैं।उधर, दो कदम आगे बढ़ते हुए टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने तो यह तक कह दिया उनकी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पीएम कैंडिडेट हो सकती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी की ओर से विपक्ष से बातचीत करने की भी बात कही। साफ है कि विपक्ष के लिए एनडीए के सामने 2024 की लड़ाई से पहले एक चेहरा घोषित करना बड़ा चुनौती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)