होम जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया तिरंगा वितरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2022 09:15 PM

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया तिरंगा वितरण

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया तिरंगा वितरण

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  किया गया तिरंगा वितरण

लखनऊ :देशभर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।बीते 22 जुलाई को खुद प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। आजादी के अमृत महोत्सव मनाने हर घर तिरंगा-हमर तिरंगा अभियान में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहें है। तिरंगा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, इसी परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जन विकास महासभा के योग प्रकोष्ठ एवं सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति जानकीपुरम विस्तार के द्वारा शुक्रवार 12 अगस्त 2022 को प्रातः काल 7:00 बजे के बाद पश्चात तिरंगा का वितरण लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ  की सहायता से किया गया। इससे लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ता जा रहा है। इसमे  मंडलायुक्त महोदया के कुशल नेतृत्व एवम्  उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण,  के मार्गदर्शन में तथा अधिशाषी अभियंता जोन 5  के श्री के के  बसला  जी के साथ ही साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण परिवर्तन, जोन 5 के श्री राम शंकर  विशेष कार्याधिकारी जी की देखरेख में एवं अवर अभियंता श्री राजीव श्रीवास्तव जी तथा उनके टीम के सदस्यों द्वारा जानकीपुरम विस्तार में लखनऊ जन विकास महासभा, योग प्रकोष्ठ एवं सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के द्वारा  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर  तिरंगा का वितरण  कार्यक्रम किया गया  दिनांक 12 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः काल 7:00 से योग साधकों एवं सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार की आम जनता के बीच में किया गया सभी योग साधक एवं आम जनता के द्वारा तिरंगा का वितरण कार्यक्रम को देखने में उत्साह का अभूतपूर्व आनंद दिखाई दिखा। सभी लोगो ने एक सुर मे कहा की इस से लोगों में राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा उन्हें राष्ट्रीयता का बोध होगा,तिरंगा हम भारत वासियों के गौरव का प्रतीक है। सभी सदस्यों के द्वारा आमजनों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इस अवसर पर लखनऊ जन विकास महासभा योग प्रकोष्ठ के योग गुरु श्री विजय कांत श्रीवास्तव , संरक्षक श्री एस के तिवारी, सह योग गुरु श्रीमती भारती, योग साधक, श्री रामस्वरूप, श्रीमती दिशा तिवारी, श्री आर पी गौतम,  श्री आर  पी गुप्ता, श्रीमती आर पी गुप्ता, श्री कपिल गुप्ता, श्रीमती संध्या तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य तथा अन्य कई योगा साधक व सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के महासचिव श्री राम तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य श्री अजय मौरया एवं दयाराम मौर्या, जनसंपर्क अधिकारी श्री आदर्श श्रीवास्तव, संगठन सचिव श्री अशोक व अन्य सक्रिय सदस्य भी  इस  अवसर पर उपस्थित थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)