होम शाहजहांपुर:सामूहिक विवाह समारोह में 1224 जोड़ों का विवाह संपन्न,वित्त मंत्री,प्रभारी मंत्री, सांसद अरुण सागर ने दीं शुभकामनाएं

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2023 10:32 PM

शाहजहांपुर:सामूहिक विवाह समारोह में 1224 जोड़ों का विवाह संपन्न,वित्त मंत्री,प्रभारी मंत्री, सांसद अरुण सागर ने दीं शुभकामनाएं

शाहजहांपुर:सामूहिक विवाह समारोह में 1224 जोड़ों का विवाह संपन्न,वित्त मंत्री,प्रभारी मंत्री, सांसद अरुण सागर ने दीं शुभकामनाएं

शाहजहांपुर:सामूहिक विवाह समारोह में 1224 जोड़ों का विवाह संपन्न,वित्त मंत्री,प्रभारी मंत्री, सांसद अरुण सागर ने दीं शुभकामनाएं

शाहजहांपुर। जनपद के ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव 2023 का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया |इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री  नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे | इस आयोजन में कुल 1224 जोड़ो का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया | इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक  जोड़े को 51000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है |

 कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है | केंद्र तथा प्रदेश सरकार गरीबों तथा पिछड़ों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है | उन्होंने कहा कि जहां पहले पुत्री के जन्म होने पर परिवार जनों के चेहरे उतर जाया करते थे, अब बेटियों की शादी से लेकर उनकी शिक्षा तक की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने कर दी है | उन्होंने बताया कि जो इच्छुक युगल इस समारोह हेतु आवेदन करने से रह गए थे, अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में पुन: सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा | कन्या सुमंगला योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1753000बेटियों ने इस योजना का लाभ उठा लिया है | उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के तहत छ: चरणों में कुल ₹15000 बेटियों की शिक्षा के लिए दिए जाते हैं |

 माननीय प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज शाहजहांपुर के उसे ग्राउंड में नए इतिहास का सृजन हो रहा है | उन्होंने सरकार की तरफ से नवविवाहित जोड़ों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी | उन्होंने कहा कि इस पंडाल में सभी धर्मो तथा जातियों के लोग उपस्थित हैं, इससे प्रदेश में व्याप्त अभूतपूर्व सामाजिक समरसता का प्रदर्शन हो रहा है | उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है, यदि इसी प्रकार विकास कार्य होते रहे तो 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना अतिशयोक्ति नहीं होगी |
सांसद अरुण सागर ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारी सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धनता में जीवनयापन करने वाले जरूरतमन्द/निराश्रित परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं व विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करते हुए उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों व परम्पराओं के अनुसार भव्य कार्यक्रम में विवाह सम्पन्न कराया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म-समभाव को बढ़ावा देना है। योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति युगल धनराशि रू0 51,000/- व्यय की जाती है, जिसमें से धनराशि रू0 35,000/- कन्या (वधू) के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली व गृहस्थी की स्थापना हेतु उसके बैंक खाते में अन्तरित का जाती है एवं धनराशि रू0 10,000/- की उपहार सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाती है तथा धनराशि रू0 6,000/- समारोह के आयोजन को भव्यता प्रदान करने में व्यय किये जाते हैं।
 जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब तक कुल 6347 जोड़ों का विवाह इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कराया जा चुका है, इस वर्ष भी कल 1224 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है | उन्होंने कहा कि समाज की दो सबसे बड़ी कुप्रथाओ,बाल विवाह तथा दहेज प्रथा, पर इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम से बड़ा कुठाराघात होता है | जिला प्रशासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित पूरा प्रशासन प्रशंसा का पात्र हैं जिन्होंने रात दिन एक करके इस आयोजन को सफल बनाया है | कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक चेतराम, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह पीडी डीआरडीए अवधेश राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)