होम ताजमहल से भी खूबसूरत होगी अयोध्‍या की मस्जिद, मक्‍का के इमाम रखेंगे नींव; तैयारियां शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2023 08:52 PM

ताजमहल से भी खूबसूरत होगी अयोध्‍या की मस्जिद, मक्‍का के इमाम रखेंगे नींव; तैयारियां शुरू

ताजमहल से भी खूबसूरत होगी अयोध्‍या की मस्जिद, मक्‍का के इमाम रखेंगे नींव; तैयारियां शुरू

ताजमहल से भी खूबसूरत होगी अयोध्‍या की मस्जिद, मक्‍का के इमाम रखेंगे नींव; तैयारियां शुरू

अयोध्या में एक तरफ भव्य राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मस्जिद निर्माण की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। मस्जिद के लिए प्रस्तावित जमीन पर बनने वाली 'मोहम्मद बिन अब्दुल्ला' मस्जिद की आधारशिला मक्का के बड़े इमाम के हाथों रखी जाएगी।

दावा किया जा रहा है कि इस मस्जिद का डिजाइन ताजमहल से भी खूबसूरत होगा।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार मक्का की पाक मस्जिद के इमाम-ए-हरम या परिसर में नमाज पढ़ाने वाले इमाम 'मोहम्मद बिन अब्दुल्ला' (Mohammed bin Abdullah) की नींव रखेंगे। कहा जा रहा है कि अयोध्या में बनने जा रही मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर फैसले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए दूसरी जगह दी गई है। यह जमीन अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर में है। यहीं पर मस्जिद की नींव रखी जाएगी।

दुनिया की सबसे बड़ी करान रखी जाएगी यहां
मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और मुंबई के बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख के मुताबिक अयोध्या में बनने वाले नई मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट की होगी। बता दें कि अक्टूबर-2023 में ही मुंबई में मौलवियों और फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी की मौजूदगी में एक समारोह हुआ था जिसमें अयोध्या की मस्जिद का नाम 'मुहम्मद बिन अब्दुल्ला' रखने का निर्णय लिया गया था।

मस्जिद का डिजाइन
मस्जिद के डिजाइन के मुताबिक इसकी चार मीनारें होंगी। ये मीनारें जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलिंग, नमाज, रोजा, हज की प्रतीक होंगी। यहां करीब दो हजार नमाजियों के लिए सभागार, 300 बेड का चैरिटेबल अस्पताल, 1000 की क्षमता वाला शाकाहारी सामुदायिक भोजनालय और एक रिसर्च सेंटर भी बनेगा। मस्जिद के चारों ओर छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)