होम रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस पर फूटा फैंस का गुस्सा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2023 08:57 PM

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस पर फूटा फैंस का गुस्सा

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस पर फूटा फैंस का गुस्सा

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस पर फूटा फैंस का गुस्सा

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार 15 दिसंबर को एक बड़ा ऐलान किया। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी। 5 बार मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी है, जो गुजरात टाइटन्स के लिए पिछले दो सीजन खेले।मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस नाखुश हैं। उन्होंने टीम के सोशल मीडिया हैंडल्स पर गुस्सा निकाला है और करीब साढ़े 4 लाख फैंस ने टीम का साथ छोड़ दिया है। एक फैंस ने तो टीम की जर्सी को ही जला दिया।जैसे ही मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान होंगे तो पहले उन पोस्ट पर रोहित शर्मा और टीम के फैंस ने अपनी भड़ास निकाली और फिर जल्द ही फैंस टीम के हैंडल्स को अनफॉलो करने लगे। अकेले इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने करीब 3 लाख फॉलोअर्स खो दिए। ये सिलसिला अगले दिन यानी शनिवार 16 दिसंबर को भी जारी रखा और डेढ़ बजे तक 1 लाख 22 हजार फैंस ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को अनफॉलो कर दिया।सोशलमीडिया के आंकड़ों को दर्शाने वाली कंपनी सोशलब्लेड की मानें तो यूट्यूब से करीब 10 हजार लोगों ने चैनल को अनसब्सक्राइब किया है, जबकि ट्विटर पर करीब 33 हजार फैंस ने टीम का साथ छोड़ा है। इंस्टाग्राम की बात करें तो 15 दिसंबर को 295,803 लोगों ने टीम के हैंडल को अनफॉलो किया, जबकि शनिवार 16 दिसंबर को 1 लाख 22 हजार से ज्यादा फैंस दोपहर डेढ़ बजे तक इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर चुके हैं। वहीं, एक जबरा फैन ने टीम के इस फैसले से नाखुश होकर टीम की जर्सी भी जला डाली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)