होम Nvidia CEO Jensen Huang पर जासूसी के आरोपों से मचा हड़कंप, चीन ने बताया हॉलीवुड की कहानी, सभी दावों को किया खारिज
चीन ने एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सन हुआंग पर लगे जासूसी से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हुआंग का कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।
चीन ने एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सन हुआंग पर लगे जासूसी से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हुआंग का कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। आरोप है कि एलिस ने एनवीडिया प्रमुख से नजदीकियां बढ़ाकर कंपनी की कई गोपनीय जानकारियां हासिल कीं और उन्हें बीजिंग तक पहुंचाया। हालांकि, चीन ने इन दावों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय ने एनवीडिया के सीईओ और कथित चीनी जासूस के बीच संबंधों को लेकर सामने आई खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने 30 अक्टूबर को इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स को निराधार बताया। चीन का कहना है कि इस तरह के दावे उसके खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान का हिस्सा हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसा बताया। दावा किया गया कि इस कथित कहानी में फिल्म की तरह कई मोड़ और सस्पेंस मौजूद हैं, लेकिन इसे साबित करने के लिए अब तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है।
चीन ने यह भी कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह अज्ञात सूत्रों पर आधारित हैं। ऐसे में इन दावों की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। बीजिंग ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इन्हें खारिज कर दिया है।
इस मामले में सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने भी 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट को खारिज किया है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि सिंगापुर के अधिकारियों को कुछ चिंताएं थीं और उन्होंने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' से जुड़ी एक व्यवसायी महिला की जांच की थी।
हालांकि, सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने इन दावों को गलत बताया। मंत्रालय के मुताबिक, न तो सिंगापुर सरकार और न ही उसके किसी अधिकारी ने ऐसी बात कही है। साथ ही, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई जांच भी नहीं हुई थी।
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग से जुड़े इन कथित जासूसी आरोपों की खबर सामने आने के बाद कई देशों में चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में चीन के लिए कंपनी की गोपनीय जानकारी जुटाने के आरोप लगाए गए, लेकिन चीन और सिंगापुर दोनों ने संबंधित दावों को खारिज कर दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।