होम अखिलेश यादव कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, VIP सीटों पर सपा से मिले ये संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2023 09:08 PM

अखिलेश यादव कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, VIP सीटों पर सपा से मिले ये संकेत

अखिलेश यादव कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, VIP सीटों पर सपा से मिले ये संकेत

अखिलेश यादव कन्‍नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, VIP सीटों पर सपा से मिले ये संकेत

 समाजवादी पार्टी की ओर से अपनी वीआईपी सीटों पर भावी प्रत्याशियों का संकेत दिया जाने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को दुबारा चुनाव लड़ाने की तैयारी है।सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कन्नौज में कहा कि अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे और उन्हें भारी बहुमत से जिताया जाएगा। शिवपाल ने कुछ समय पहले ही फिरोजाबाद जाकर अक्षय यादव की उम्मीदवारी का ऐलान किया था।पिछले लोकसभा चुनाव में अक्षय व शिवपाल यादव आमने-सामने थे। इस बार दोनों साथ हैं। खुद शिवपाल यादव के इस बार आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। धर्मेंद्र यादव यहां से पिछले उपचुनाव में लड़ कर भाजपा से हार चुके हैं। अब धर्मेंद्र यादव भी अपनी पुरानी सीट बदायूं से लड़ने को इच्छुक बताए जाते हैं।धर्मेंद्र यादव यहां से पिछले उपचुनाव में लड़ कर भाजपा से हार चुके हैं। अब धर्मेंद्र यादव भी अपनी पुरानी सीट बदायूं से लड़ने को इच्छुक बताए जाते हैं। वैसे अखिलेश यादव ने कन्नौज के दौरे भी बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को भी वह कन्नौज में थे। अखिलेश ने अपना पहला लोकसभा चुनाव भी कन्नौज से लड़कर जीता था। वह उपचुनाव था।यह सीट यादव बाहुल्य मानी जाती है और सपा का पुराना गढ़ रही है लेकिन पिछली बार भाजपा ने सपा से यह सीट छीन ली थी। यहां भाजपा के सुब्रत पाठक ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को हराया था। बाद में डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव के न रहने पर मैनपुरी उपचुनाव में भारी मतों से जीत कर सांसद बनीं।

अखिलेश ने बीजेपी को बताया पूंजीपतियों का हमदर्द
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार किसानों की नहीं बड़े पूंजीपतियों की हमदर्द है। भाजपा सरकार को कंपनियों के बिचौलियों के मुनाफे की फिक्र है। सरकारी खरीद केन्द्रों पर किसानों के फसल की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है। किसान अपनी फसल को मजबूरन औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहा है। यही वजह है कि आज किसानों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार की उपेक्षा से नाराज किसान 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगा। आक्रोशित किसान भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा से किसान बेहाल हैं। किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बनकर रह गयी है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुना करने का वादा किया था लेकिन उसका वादा झूठ और हवाई साबित हुआ। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार अब किसानों की बात भी नहीं करती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)