होम लॉन्च पैड पर बैठे हैं 250-300 आतंकवादी, भारत की क्या तैयारी; BSF ने चेताया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2023 08:43 PM

लॉन्च पैड पर बैठे हैं 250-300 आतंकवादी, भारत की क्या तैयारी; BSF ने चेताया

लॉन्च पैड पर बैठे हैं 250-300 आतंकवादी, भारत की क्या तैयारी; BSF ने चेताया

लॉन्च पैड पर बैठे हैं 250-300 आतंकवादी, भारत की क्या तैयारी; BSF ने चेताया

सीमा पार कम से कम 250-300 आतंकवादी बैठे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित लॉन्च पैड पर लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं।

 

बहरहाल, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और सीमा पार से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘खुफिया जानकारी मिली है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही है और हम सतर्क हैं।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने कहा, ‘‘हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।’’ बीएसएफ महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा,‘‘अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)