होम वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद इंडियन ड्रेसिंग रूम में गए PM नरेंद्र मोदी, ऐसे बढ़ाया हौसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2023 08:53 PM

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद इंडियन ड्रेसिंग रूम में गए PM नरेंद्र मोदी, ऐसे बढ़ाया हौसला

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद इंडियन ड्रेसिंग रूम में गए PM नरेंद्र मोदी, ऐसे बढ़ाया हौसला

 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद इंडियन ड्रेसिंग रूम में गए PM नरेंद्र मोदी, ऐसे बढ़ाया हौसला

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया खेला गया था। 19 नवंबर 2023 की तारीख इंडियन क्रिकेट फैन्स अपनी याद में बिल्कुल नहीं रखना चाहेंगे। वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार गई।

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया और यह मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे। पीएम मोदी पूरा मैच नहीं देख पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के बीच में स्टेडियम पहुंच गए थे। इंडियन टीम की हार के बाद पीएम मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में तीनों डिपार्टमेंट में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मात खा गई।

रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा, लेकिन हम कल कुछ कम रह गए। हम सभी का दिल टूटा हुआ था, लेकिन लोगों का सपोर्ट हमें आगे बढ़ा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी कल ड्रेसिंग रूम में आए यह हमारे लिए खास था, यह हमारे लिए बहुत मोटिवेटिंग था।' वहीं, तेज गेंदबाज शमी ने लिखा, ''दुर्भाग्य से कल (रविवार) हमारा दिन नहीं था। मैं पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम और मेरा सपोर्ट करने के लिए सभी भारतीयों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जो विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आए और हमारा हौसला बढ़ाया। हम वापसी करेंगे!''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)