होम लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2023 08:22 PM

लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ में केनरा बैंक की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में केनरा बैंक के ऊपर स्थित पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों को देखकर कुछ लोगों ने छत से छलांग लगा दी। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने अंदर से 30 लोगों को बाहर निकाला है।जबकि 3 लोग धुएं से बेसुध हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल भेज गया है।आग की सूचना मिलने पर आला अधिकारियों के साथ डीएम सूर्य पाल गंगवार भी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि किसी कारणवश केनरा बैंक की बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में आग लग गई। जिसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। जबकि अंदर जितने लोग भी फंसे थे उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)