होम रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर, इस बार 21 दिन की मिली पैरोल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2023 08:26 PM

रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर, इस बार 21 दिन की मिली पैरोल

रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर, इस बार 21 दिन की मिली पैरोल

रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर, इस बार 21 दिन की मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। इस बार उसे 21 दिनों की पैरोल मिली है। मालूम हो कि 2 साध्वियों से रेप के आरोप में गुरमीत सजा काट रहा है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिली थी। पिछले साल अक्टूबर में भी वह 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था। हालांकि, इस बार वह फरलो पर बाहर आ रहा है। कुछ दिनों पहले यह खबर सामने आई थी कि राम रहीम फिर से जेल से बाहर आ सकता है।

बता दें कि पैरोल का मतलब किसी कैदी को विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर पूरी तरह रिहा करना है। फरलो में किसी दोषी को जेल से अस्थायी तौर पर रिहा किया जाता है। गुरमीत राम रहीम इन 21 दिनों की पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में एक आश्रम में रहेगा। जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का अधिकार है।

जनवरी में पैरोल मिलने पर वायरल हुआ था वीडियो
जनवरी में मिली इस पैरोल के दौरान राम रहीम का एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर खूब हंगामा मचा। डेरा प्रमुख इसमें तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था। इससे पहले भी पैरोल पर बाहर आने के बाद सिरसा मुख्यालय वाले संप्रदाय के प्रमुख ने कई ऑनलाइन सत्संग सत्र आयोजित किए थे। इसे लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि आखिर जो व्यक्ति रेप जैसे मामले में दोषी करार दिया जा चुका है, वह बाहर आकर सत्संग कैसे कर सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)