होम नए साल पर एक और शहर को मिलेगा एयरपोर्ट का तोहफा, लखनऊ-कानपुर के लिए शुरू होगी उड़ान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 18, 2023 10:18 PM

नए साल पर एक और शहर को मिलेगा एयरपोर्ट का तोहफा, लखनऊ-कानपुर के लिए शुरू होगी उड़ान

नए साल पर एक और शहर को मिलेगा एयरपोर्ट का तोहफा, लखनऊ-कानपुर के लिए शुरू होगी उड़ान

नए साल पर एक और शहर को मिलेगा एयरपोर्ट का तोहफा, लखनऊ-कानपुर के लिए शुरू होगी उड़ान

महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। मुरादाबाद से उड़ान की आखिरी बाधा भी दूर हो गई। लंबे इंतजार के बाद मुरादाबाद हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस जारी हो गया।

पहले चरण में 19 सीटर विमान उड़ सकेगा।महानगरवासी नए साल पर लखनऊ और कानपुर के लिए हवाई सफर का आनंद उठा सकेंगे। डीजीसीए के डायरेक्टर संदीप कुमार ने शनिवार को लाइसेंस जारी होने की पुष्टि की। डीजीसीए के डायरेक्टर ने बताया कि मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित भदासना हवाई अड्डे से हवाई अड्डे से शुरुआत में 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। महानगर के लोग कानपुर और लखनऊ के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच लगातार बातचीत हो रही है। जनवरी से पहले लोकार्पण की तैयारी पर चर्चा हो रही है।

हवाई सेवा की एक दशक मांग पूरी

मुरादाबाद से दिल्ली के लिए हवाई उड़ान की मांग एक दशक पहले शुरू हुई थी। हालांकि मुरादाबाद से दिल्ली के लिए हवाई सफर की मांग अभी अधूरी है, लेकिन लखनऊ और कानपुर के लिए हवाई उड़ान शुरू होने से आम लोगों के अलावा निर्यातकों को सीधे तौर पर लाभ होगा। महानगर के निर्यातकों का लखनऊ और कानपुर आना-जाना लगा ही रहता है। विमान सेवा शुरू होने से वह कम समय में ज्यादा काम निपटा सकेंगे। शिल्पकारों को देश के अन्य प्रमुख स्थानों से भी जुड़ाव होगा।

अब एक घंटे में लखनऊ और सवा घंटे में कानपुर

बस से लखनऊ जाने में करीब सात घंटे लगते हैं। इसी प्रकार ट्रेन से यात्रा करने में साढ़े पांच घंटे का समय लगता है। विमान से लखनऊ जाने में मात्र एक घंटे का समय लगेगा। वहीं कानपुर जाने के लिए सवा घंटे का समय लगेगा। महानगर के लोग विमान से सफर करने के लिए आतुर हैं। उनके अंदर गजब का जोश देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने मीडिया सेंटर में फोन करके जानकारी भी हासिल की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)