होम संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जताई एक बड़ी आशंका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2023 10:50 PM

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जताई एक बड़ी आशंका

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जताई एक बड़ी आशंका

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जताई एक बड़ी आशंका

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। सीएम केजरीवाल ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ''संजय सिंह की गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

इससे पहले आप सांसद संजय सिंह के यहां ईडी की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी एक हारते हुए आदमी की आखिरी कोशिश है। सवाल पूछने वालों के यहां छापेमारी हो रही है। 2024 के चुनाव तक अभी और कई लोगों पर छापेमारी होगी।

छापेमारी के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से शराब घोटाले का शोर मचा रखा है। इसे लेकर एक हजार से अधिक छापेमारी हो चुकी हैं। कथित शराब घोटाले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं, लेकिन इनको एक भी रुपया नहीं मिला है। किसी भी छापेमारी से कोई बरामदगी नहीं हुई है। यह पहला मौका नहीं है, हमारे ऊपर क्लासरूम से लेकर बसों की खरीद में घोटाला, सड़क बनाने से लेकर कभी बिजली तो कभी पानी में घोटाले के आरोप लग चुके हैं। सभी की जांच कर ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)