होम मरना मंजूर है, लेकिन डरना नहीं; गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का बड़ा बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2023 10:45 PM

मरना मंजूर है, लेकिन डरना नहीं; गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का बड़ा बयान

मरना मंजूर है, लेकिन डरना नहीं; गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का बड़ा बयान

मरना मंजूर है, लेकिन डरना नहीं; गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का बड़ा बयान

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का यह वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज अचानक ईडी मेरे घर पहुंची। दिनभर छापेमारी की। लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं।

संजय सिंह आगे कहते हैं, 'हम मोदीजी से कहना चाहते हैं कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं। ये आपकी हताशा और हार का संकेत है। दुनिया जुल्म बढ़ता है, तब-तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है। संजय सिंह ने कहा कि मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है। AAP सांसद ने आगे कहा कि पहले भी इस बारे में बोलता रहा हूं। आगे भी बोलता रहूंगा।'

बता दें कि ईडी ने दिल्ली की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने अपने आरोपपत्र में सिंह के नाम का उल्लेख किया था। इसमें कहा गया है कि बिचौलिए दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वह सिंह से अपने रेस्तरां 'अनप्लग्ड कोर्टयार्ड' में एक पार्टी के दौरान मिला था। इसमें कहा गया है कि 2020 में, सिंह ने उससे रेस्तरां-मालिकों से दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते आम आदमी पार्टी के लिए कथित तौर पर धन जुटाने के लिए कहने का अनुरोध किया था। अरोड़ा ने कहा कि उसने 82 लाख रुपये का चेक दिया। आरोपपत्र के अनुसार, दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा कि एक अन्य आरोपी - अमित अरोड़ा - अपनी शराब की दुकान ओखला से पीतमपुरा स्थानांतरित करने में मदद चाहता था।

आरोप है कि वह (अरोड़ा) सिंह के माध्यम से ऐसा कराने में कामयाब रहा क्योंकि सिंह ने सिसोदिया से कहा, जिसके बाद आबकारी विभाग ने मामले का निस्तारण किया। आरोपपत्र में कहा गया है कि दिनेश अरोड़ा ने यह भी कहा कि उसने सिंह के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर एक बार मुलाकात की थी, जबकि सिसोदिया से पांच-छह बार बात की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)