होम अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या; हनुमान गढ़ी की पूजा-अर्चना के बाद युवाओं को दिया ये मैसेज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2023 10:30 PM

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या; हनुमान गढ़ी की पूजा-अर्चना के बाद युवाओं को दिया ये मैसेज

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या; हनुमान गढ़ी की पूजा-अर्चना के बाद युवाओं को दिया ये मैसेज

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या; हनुमान गढ़ी की पूजा-अर्चना के बाद युवाओं को दिया ये मैसेज

अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कनक भवन में भी अपनी हाजिरी लगाई।इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी वृद्ध माता को भी कनक बिहारी सरकार के दर्शन कराए। उन्होंने भगवान के साथ सेल्फी भी खींची।अनुपम खेर ने पत्रकारों से कहा कि यह धरती बहुत पवित्र है। यहां के कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं। मेरी पूरे भारत और पूरे विश्व में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से अपील है कि वह अयोध्या जरूर आएं और यहां आकर रामलला का सानिध्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आज भगवान रामलला से सभी सनातन धर्मावलंबियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। मैंने तो उनके लिए भी आशीर्वाद मांगा है, जो सनातन को नहीं मानते हैं। भगवान राम सभी का कल्याण करें।इसके पहले अनुपम खेर ने अपनी लघु फिल्म को लॉन्च कर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और रामलला सदन देव स्थान रामकोट में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)