होम चीन और पाकिस्तान का आ रहा काल, प्रचंड प्रहार की तैयारी; पड़ोसियों की लगेगी लंका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2023 10:17 PM

चीन और पाकिस्तान का आ रहा काल, प्रचंड प्रहार की तैयारी; पड़ोसियों की लगेगी लंका

चीन और पाकिस्तान का आ रहा काल, प्रचंड प्रहार की तैयारी; पड़ोसियों की लगेगी लंका

चीन और पाकिस्तान का आ रहा काल, प्रचंड प्रहार की तैयारी; पड़ोसियों की लगेगी लंका

चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते काफी अच्छे नहीं रहे हैं। चीन के साथ जहां सीमा पर पिछले साढ़े तीन साल से विवाद चल रहा है, तो पाकिस्तान के साथ दशकों से संबंधों में मिठास नहीं रही।

इसी वजह से दोनों ही बॉर्डर्स पर बड़ी तादाद में भारतीय सैनिकों की हर वक्त तैनाती रहती है। कई अहम हथियारों को भी बॉर्डर के पास ही एकदम तैयार रखा जाता है। अब दोनों पड़ोसी देशों का 'काल' आ रहा है। दरअसल, इंडियन एयरफोर्स 156 'प्रचंड हेलीकॉप्टर्स' को खरीदने की तैयारी कर रही है। कई खासियतों वाले इन हेलीकॉप्टर्स की तैनाती चीन और पाक बॉर्डर्स पर की जाएगी। ऐसे में यदि दोनों पड़ोसी देशों ने कोई भी हिमाकत करने की कोशिश की, तो उनकी लंका लगना तय है।

प्रचंड हेलीकॉप्टर्स का निर्माण एचएएल करता है और अब 156 और हेलीकॉप्टर्स खरीदे जाने से पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा मिलेगा। इंडियन आर्मी और एयरफोर्स ने दुनिया की सबसे खराब मौसम स्थितियों और इलाकों में परीक्षण करने के बाद पिछले 15 महीनों में इनमें से 15 हेलीकॉप्टरों को पहले ही अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने बताया, "मुख्य सेवा के रूप में इंडियन एयरफोर्स ने संयुक्त अधिग्रहण मामले के रूप में 156 और प्रचंड हेलीकॉप्टर्स खरीदने के लिए सरकार के पास एक प्रस्ताव रखा है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।"

हाल ही में, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 100 और हल्के लड़ाकू विमान मार्क 1ए खरीदने के इरादे के बारे में विदेशी धरती से घोषणा की थी। मूल्य के हिसाब से दोनों प्रोजेक्ट्स की कुल रकम 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 156 हेलीकॉप्टर्स में से 66 भारतीय वायु सेना द्वारा शामिल किए जाएंगे जबकि शेष 90 भारतीय सेना द्वारा अधिग्रहित किए जाएंगे। पूरी तरह से भारतीय डिजाइन, विकसित और निर्मित हथियार प्रणाली होने की भारतीय वायु सेना की आवश्यकता को पूरा करते हुए, 'प्रचंड' का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है।

प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की क्या हैं खासियतें
प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की कई तरह की खूबियां हैं। इस लड़ाकू हेलीकॉप्टर को रेगिस्तानी इलाकों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों दोनों में संचालित करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं के अनुसार बनाया गया है। 'प्रचंड' दुनिया का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर उतर सकता है और उड़ान भी भर सकता है। इसी वजह से यह सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए इसे आदर्श बनाता है। यह हवा से जमीन और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागने में भी सक्षम है और दुश्मन के अभियानों को नष्ट भी कर सकता है। यह नई ध्रुवास्त्र हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से भी लैस होने जा रहा है जो ऊंचाई के साथ-साथ अन्य इलाकों में दुश्मन के आश्रयों को नष्ट कर सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)