होम शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2023 08:12 PM

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

शतरंज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-12 के छात्र सम्पूर्ण तिवारी ने लखनऊ रैपिड चेस टूर्नामेन्ट में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सम्पूर्ण तिवारी ने यह पुरस्कार अण्डर-15 कैटेगरी में जीता है। टूर्नामेन्ट का आयोजन हैप्पी स्क्वायर्स एकेडमी, दुबई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस उदीयमान शतरंज खिलाड़ी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, शतरंज के दंाव-पेंच, रणनीतिक क्षमता व स्मरणशक्ति के दम पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। टूर्नामेन्ट के आयोजकों ने सम्पूर्ण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र कम समय में ही एक विख्यात शतरंज खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है एवं आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सम्पूर्ण तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)