होम दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 20 नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2023 10:02 PM

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 20 नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 20 नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 20 नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली यूनिट को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के कई नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

लवली ने कहा कि भाजपा एवं आप पार्टी की लड़ाई में दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका है। दोनों दलों ने दिल्ली वालों को केवल ठगा है। दिल्ली के विकास में रुचि नहीं ली है। कुलदीप भाटी के नेतृत्व में ‘आप’ नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में इस डेवलपमेंट की जानकारी देते हुए कहा- दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिव कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी और ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित 20 से अधिक आप नेता से कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान किया था। यही नहीं अरविंदर सिंह लवली ने अपना पूरा फोकस दिल्ली में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर लगाने की बात कही थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने रूठों को मनाने की दिशा में पहलकदमी शुरू कर दी है। लौटने वाले पदाधिकारियों के बारे में बोलते हुए, एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक AAP नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- यह बदलाव का वक्त है, यह कांग्रेस का वक्त है। उत्तर पूर्वी दिल्ली AAP के दो दर्जन से भी अधिक नेताओं और पदाधिकारियों ने कुलदीप भाटी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर लवली की मौजूदगी में सैंकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा, विपिन शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेंद्र कोचर एवं पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वालों में महेंद्र कुमार, जगवीर चौधरी, योगेंद्र भाटी, त्रिवेंद्र कुमार मिंटू आदि हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)