होम कुली के बाद अब बढ़ई वाला अंदाज, फर्नीचर की दुकान में पहुंचे राहुल गांधी; आरी-हथौड़ा भी चलाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2023 09:32 PM

कुली के बाद अब बढ़ई वाला अंदाज, फर्नीचर की दुकान में पहुंचे राहुल गांधी; आरी-हथौड़ा भी चलाया

कुली के बाद अब बढ़ई वाला अंदाज, फर्नीचर की दुकान में पहुंचे राहुल गांधी; आरी-हथौड़ा भी चलाया

कुली के बाद अब बढ़ई वाला अंदाज, फर्नीचर की दुकान में पहुंचे राहुल गांधी; आरी-हथौड़ा भी चलाया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार राहुल गांधी का बढ़ई वाला अंदाज नजर आया है। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी कुली बनकर लोगों का सामान ढोते नजर आए थे।

अब वो दिल्ली में स्थित फर्नीचर की दुकान में नजर आए हैं। यहां उन्होंने हथौड़े पर हाथ भी आजमाया है। राहुल गांधी दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट में गए थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट मेंजाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।'

न्यूज एजेंसी ANI ने फर्नीचर के दुकान में मौजूद राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कांग्रेस नेता फर्नीचर की दुकान में काम करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने दुकान में काम कर रहे कामगारों से बातचीत की और साथ ही साथ उनके काम करने के तौर-तरीकों को जाना औऱ समझा।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)