होम सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2023 07:29 PM

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

सी.एम.एस. की तीन शिक्षिकाओं को मिला ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’

लखनऊ, 29 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की तीन शिक्षिकाओं सुश्री सौम्या त्रिपाठी, सुश्री शिखा जोशी एवं सुश्री हर्षप्रीत कौर भाटिया को शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘रिलायन्स फाउण्डेशन टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया है। इन शिक्षिकाओं ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है। सी.एम.एस. की इन शिक्षिकाओं ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने तीनों शिक्षिकाओं को उनकी सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी है। सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 64 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)