होम उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए - ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2023 08:14 PM

उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए - ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए - ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होना चाहिए -  ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र.

लखनऊ, 5 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को डेढ़ करोड़ रूपये के नगद पुरस्कारों व उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्तमान समय की महती आवश्यकता है और इसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सी.एम.एस. के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से विद्यालय के साथ ही लखनऊ का नाम भी रोशन किया है।

            सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सी.एम.एस. जिस मुकाम पर खड़ा है, निःसंदेह उसका श्रेय आप सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्याओं को जाता है।  इस अवसर पर सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आई.एस.सी. (कक्षा-12) सेक्शन में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के शिक्षक श्री स्वपनीत कटियार एवं एवं आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) सेक्शन में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री काकुल मित्तल को वर्ष 2023-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक घोषित किया गया तथापि दोनों शिक्षकों के माता-पिता को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. के पूर्व छात्र व इसरो वैज्ञानिक सौरभ मोहन एवं अब्दुल्ला सुहैल की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी को शाल भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)