होम उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक पांच सितम्बर को करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 4, 2023 07:43 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक पांच सितम्बर को करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक पांच सितम्बर को करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक पांच सितम्बर को  करेंगे सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्मानित

लखनऊ, 4 सितम्बर। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक कल 5 सितम्बर, मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे  सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का उद्घाटन करेंगे एवं सी.एम.एस. के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के पावन  अवसर पर आयोजित ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में विद्यालय के लगभग 3000 शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक के पुरस्कारों से नवाजा जायेगा, जिसमें नगद धनराशि व आकर्षक उपहार शामिल है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों व उनके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। शिक्षक सम्मान समारोह से पूर्व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के शिक्षक व कार्यकर्ता भावी पीढ़ी के ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाने हेतु एक विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च कल 5 सितम्बर, मंगलवार को प्रातः 7.00 बजे कानपुर रोड स्थिति पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम पहुँचकर ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा। सी.एम.एस. शिक्षकों के इस विशाल मार्च में कई गणमान्य हस्तियों के अलावा सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी एवं डा. जगदीश गाँधी करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)